फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife stabs husband with scissors in his eyes when he asks for tea

Baghpat News: चाय मांगने पर पत्नी ने पति की आंख में घौंपी कैंची

Thu, 28 Dec 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Wife stabs husband with scissors in his eyes when he asks for tea
बड़ौत । बड़ौली रोड गली नंबर 6 में रहने वाले एक युवक को पत्नी से चाय मांगना महंगा पड़ा। चाय मांगने पर पत्नी ने अपने पति की आंख में कैंची घौंप दी और सूचना पर पुलिस के आने से पहले ही महिला फरार हो गई। घायल को सीएचसी से मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बड़ौली रोड़ निवासी युवक अंकित पुत्र स्वर्गीय जगमेहर की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन डेढ़ साल से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच कहासुनी व मारपीट होने लगी। बुधवार को जब युवक ने पत्नी से चाय मांगी, तो पत्नी को गुस्सा आ गया और वह कमरे से कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में कैंची घोंप दी। इससे अंकित लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर युवक की भाभी व बच्चे उधर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। इस बीच युवक की पत्नी घर से फरार हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने युवक समेत उसके भाई व भाभी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed