फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife, mother-in-law and sister-in-law beat him with sticks for asking for water

Baghpat News: पानी मांगने पर पत्नी, सास और साली ने लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 02 May 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 02 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Wife, mother-in-law and sister-in-law beat him with sticks for asking for water
-नुकीले हथियार से कमर गोदने का आरोप लगाया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की माता काॅलोनी में पानी मांगने पर नाजिम पर उसकी पत्नी महरजहां, सास साहिला खातून और साली हुसनजहां ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। तीनों ने नुकीले हथियार से नाजिम की कमर भी गोद दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
माता कॉलोनी निवासी नाजिम ने बताया कि उसकी पत्नी महरजहां ने अपनी मां और अपनी बहन को भी जबरदस्ती घर में रखा हुआ है। तीनों आए दिन उसके साथ अभद्रता करती रहती है और उसे घर से भगाकर मकान बेचकर भागना चाहती है। एक अप्रैल की सुबह वह मजदूरी से घर वापस आया और हाथ धोने के लिए पत्नी महरजहां से पानी मांगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पत्नी ने अपनी मां साहिला खातून और अपनी बहन हुसनजहां के साथ मिलकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। नुकीले हथियार से कमर गोदकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि घायल नाजिम का सीएचसी में उपचार कराया गया। उसकी तहरीर पर पत्नी, सास और साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed