फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife had got Rahul of Fatehpur Putthi murdered by her lover.

Baghpat News: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी फतेहपुर पुट्ठी के राहुल की हत्या

Wed, 20 Mar 2024 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Wife had got Rahul of Fatehpur Putthi murdered by her lover.
बागपत/बिनौली। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर एक सप्ताह पहले फतेहपुर पुट्ठी गांव के राहुल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा के साथ कारतूस भी बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि 12 मार्च की रात में बड़ावद गांव के जंगल में ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्राली से रेत गांव वापस लौट रहे फतेहपुर पुट्ठी निवासी राहुल को बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर दो गोली मार दी थीं। उसकी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के पिता प्रेमपाल ने थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई। सर्विलांस टीम की जांच पड़ताल के बाद मृतक राहुल की पत्नी छवि और गांव में पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी अंकित उर्फ काकू को गिरफ्तार कर लिया गया। अंकित से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

15 दिन पहले बनाई योजना, एक बार बचा, दूसरी बार में की हत्या
आरोपी अंकित ने बताया कि वह अविवाहित है और गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसने छवि से घटना के 15 दिन पहले पूछा था कि क्या वह उसके साथ रह सकती है। इस पर छवि ने कहा कि अगर उसका पति मर जाएगा तो वह उससे शादी करके साथ रहेगी। जिसके बाद योजना बनाई कि राहुल की हत्या करके दोनों शादी कर लेंगे। पहले नौ मार्च को भी राहुल पर फायरिंग की गई थी। ट्राॅली के पहिये में गोली लगने से राहुल बच गया। इसके तीन दिन बाद बड़ावद गांव के जंगल में घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच संबंध हुए
एसपी ने बताया कि छवि और अंकित उर्फ काकू के बीच चार साल से अनैतिक संबंध थे। मेरठ की रहने वाली छवि की शादी भी राहुल के साथ करीब साढ़े चार साल पहले हुई थी और इस तरह शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में संबंध हो गए। हालांकि इस बारे में राहुल को कुछ नहीं पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed