{"_id":"6a394df916fd0f7ce308215b","slug":"wife-and-lover-set-young-man-on-fire-a-12-year-marriage-a-mother-of-three-falls-for-a-neighbor-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी व प्रेमी ने युवक को लगाई आग: 12 साल की शादी, तीन बच्चों की मां को पड़ोसी से प्यार, खतरनाक है ये दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी व प्रेमी ने युवक को लगाई आग: 12 साल की शादी, तीन बच्चों की मां को पड़ोसी से प्यार, खतरनाक है ये दास्तां
Mon, 22 Jun 2026 08:35 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:35 PM IST
सार
Baghpat News: बागपत जिले के बिजवाड़ा गांव में सोते हुए राजीव पर उसकी पत्नी नीशू और उसके प्रेमी विक्रांत ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 80 फीसदी जल चुके राजीव की हालत गंभीर है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पति राजीव और गिरफ्तार विक्रांत और नीशू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Set on fire after pouring petrol: बागपत के बिजवाड़ा गांव में राजीव की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ हत्या करने की कोशिश की। उन्होंने सोते हुए राजीव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती राजीव के पुलिस ने बयान दर्ज किए। राजीव ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाना चाहती थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी नीशू और उसके प्रेमी विक्रांत को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बिजवाड़ा गांव के सतबीर ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शनिवार रात उसके बेटे राजीव की पत्नी नीशू ने पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी विक्रांत को घर बुलाया। दोनों ने कमरे में चारपाई पर सो रहे उसके बेटे राजीव के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। तभी प्रेमी विक्रांत छत के रास्ते से कूदकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने पर राजीव शोर मचाता हुआ घर से बाहर भागा। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राजीव के बयान दर्ज किए तो उसने पूरी घटना के बारे में बता दिया। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि रविवार रात आरोपी नीशू और उसके प्रेमी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बिगड़ती जा रही राजीव की हालत
चाचा देवेंद्र ने बताया कि मेरठ के निजी अस्पताल में 80 फीसदी से ज्यादा झुलसे राजीव की हालत बिगड़ती जा रही है। सोमवार को तीसरे दिन राजीव ने बातचीत करने का प्रयास किया तो उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी। इसके बाद फिर से बेहोश हो गया।

मुंह छोड़कर पूरा शरीर झुलसा
आग की चपेट में आने से राजीव का शरीर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों और पुलिस की मदद से उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि घायल राजीव ने भी अपने बयान में पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नीशू ने प्रेम प्रसंग ने तोड़ दिया परिवार
परिजनों का आरोप है कि राजीव की पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अकसर विवाद होता रहता था। राजीव कई बार इस संबंध का विरोध कर चुका था। परिवार के अनुसार वर्ष 2014 में राजीव और नीशू का विवाह हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। लंबे समय तक परिवार सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन कथित प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद बढ़ता गया।
ये भी देखें...
युवती ने लगाई आग: शारीरिक संबंध बनाकर शादी से मुकरा सेना का जवान, ये है आग लगाने की 11 मिनट की कहानी