फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife and children tried to burn alive

पत्नी व बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास

Fri, 22 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 22 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wife and children tried to burn alive
बागपत के काठा गांव में घर में आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त सामान। - फोटो : amar ujala
बागपत के काठा गांव में महिला ने पति पर मारपीट कर बच्चों सहित जिंदा जलाने के प्रयास में मकान में आग लगाने का आरोप लगाया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़िता ने कोतवाली पर शिकायत की है।
विज्ञापन


तिलपनी निवासी महिला साजिदा का कहना है कि वह पति और चार बच्चों के साथ काठा गांव में किराए के मकान में रहती है। बुधवार रात साढ़े 11 बजे पति अपने एक साथी के साथ घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी लाठी-डंडों से बुरी तरह से पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन


उसके बाद उसे व बच्चों को जिंदा जलाने के इरादे से आरोपियों ने मकान में आग लगा दी। उसके बाद आरोपी तीन बच्चों को लेकर वहां से चले गए। मकान से धुआं उठता देख पड़ोस के लोगों ने वहां पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें मकान से निकाला और आग पर काबू पाया।  मकान मालिक साबिर का कहना है कि आरोपी युवक उनके ईंट ढोने वाले ट्रक पर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने परिवार के साथ उनके मकान में रहता है। उन्होंने उसे 60 हजार रुपये एडवांस में दे रखे हैं। तथा मकान के किराए के 7200 रुपये हैं। तगादा करने के बावजूद आरोपी युवक ने रुपये नहीं दिए। आरोपी बुधवार रात मकान में आग लगा कर भाग गया। उन्होंने कोतवाली पर पहुंचकर घटना की शिकायत की है। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed