{"_id":"5719229f4f1c1baa208b4a9f","slug":"wife-and-children-tried-to-burn-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी व बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी व बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत के काठा गांव में घर में आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त सामान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के काठा गांव में महिला ने पति पर मारपीट कर बच्चों सहित जिंदा जलाने के प्रयास में मकान में आग लगाने का आरोप लगाया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़िता ने कोतवाली पर शिकायत की है।
तिलपनी निवासी महिला साजिदा का कहना है कि वह पति और चार बच्चों के साथ काठा गांव में किराए के मकान में रहती है। बुधवार रात साढ़े 11 बजे पति अपने एक साथी के साथ घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी लाठी-डंडों से बुरी तरह से पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गए।
उसके बाद उसे व बच्चों को जिंदा जलाने के इरादे से आरोपियों ने मकान में आग लगा दी। उसके बाद आरोपी तीन बच्चों को लेकर वहां से चले गए। मकान से धुआं उठता देख पड़ोस के लोगों ने वहां पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें मकान से निकाला और आग पर काबू पाया। मकान मालिक साबिर का कहना है कि आरोपी युवक उनके ईंट ढोने वाले ट्रक पर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
वह अपने परिवार के साथ उनके मकान में रहता है। उन्होंने उसे 60 हजार रुपये एडवांस में दे रखे हैं। तथा मकान के किराए के 7200 रुपये हैं। तगादा करने के बावजूद आरोपी युवक ने रुपये नहीं दिए। आरोपी बुधवार रात मकान में आग लगा कर भाग गया। उन्होंने कोतवाली पर पहुंचकर घटना की शिकायत की है। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।