{"_id":"6301277ca4cca25cb079736a","slug":"wife-accused-of-grabbing-jewelery-kahkra-news-mrt601811697","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर लगाया जेवरात हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर लगाया जेवरात हड़पने का आरोप
विज्ञापन
खेकड़ा। एक युवक ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपये आभूषण हड़पने और मां को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। दूसरे मामले में ग्राम रटौल निवासी युवती ने ससुरालियों पर अपनी अबोध पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया है।
खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर में बड़ागांव फाटक के पास रहने वाले एक युवक ने शनिवार को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी दिल्ली की एक युवती के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद ही पत्नी के भाई की शादी हुई थी। वह अपने भाई की शादी में करीब दो लाख रुपये के सोने के आभूषण ले गई थी। लेकिन शादी के बाद उन्हें वापस नहीं लाई। मां ने उससे पूछताछ की तो उसने मां को मारपीट कर घायल कर दिया।
उधर, ग्राम रटौल की एक युवती की दो वर्ष पूर्व खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद के एक युवक के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। उसके मायके वाले उसे लेने के लिए आते हैं तो उनके साथ भी मारपीट करता है। अब सास ने उसकी सात वर्षीय पुत्री को भी गायब कर दिया हैं। सीओ विजय चौधरी का कहना हैं कि दोनों मामलों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।