फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife 298 votes could have been decisive for Jaiveer

जयवीर के लिए पत्नी 298 वोट हो सकते थे निर्णायक

Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Wife 298 votes could have been decisive for Jaiveer
- बड़ौत सीट पर रालोद के जयवीर तोमर की पत्नी को 298 वोट मिले, बागपत में योगेश धामा की पत्नी ने 869 वोट बटोरे
विज्ञापन

- बागपत सीट पर ही बसपा के अरुण कसाना के बेटे विनय को 515 वोट मिले, तीनों ने नहीं कराया था नामांकन वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद के जयवीर सिंह तोमर जहां केवल 315 वोट से हारे है, वहीं उनकी पत्नी 298 वोट ले गई। ऐसे में जयवीर सिंह तोमर के लिए यह भी बड़ा नुकसान रहा है। बागपत सीट पर भाजपा के योगेश धामा की पत्नी व बसपा के अरुण कसाना का बेटा भी वोट काट गए।

बड़ौत सीट पर रालोद के जयवीर सिंह तोमर ने पत्नी रेनूबाला का नामांकन कराया था। मगर, नामांकन को वापस नहीं लिया गया, जिससे उनके भी एजेंट बनाए जा सके और चुनाव में प्रचार के लिए अतिरिक्त गाड़ियों की अनुमति मिल सके। मगर, अब जिस तरह से जयवीर तोमर की केवल 315 वोट से हार हुई है, ऐसे में उनकी पत्नी रेनूबाला को मिले 298 वोट काफी अहम हो सकते थे। इसी तरह ही बागपत सीट से भाजपा विधायक योगेश धामा की पत्नी रेनू धामा ने नामांकन किया था और एजेंट ज्यादा बनाने के कारण उन्होंने भी नामांकन वापस नहीं लिया। उनका नाम भी ईवीएम में रहा और रेनू धामा ने 869 वोट ली। बागपत सीट पर ही बसपा प्रत्याशी अरुण कसाना के बेटे विनय कसाना का नाम व चिह्न ईवीएम में रहा तो उसने भी 515 वोट बटोर ली। इस तरह से अपने ही वोट काट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed