पूरे परिवार को खत्म करने आए थे शूटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघावली अहीर गांव के प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में 23 अप्रैल को तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भागते समय एक शूटर सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन को खिंदौड़ा गांव के लोगों ने घेरकर पीट-पीटकर मार डाला था। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार आरोपी शूटर गौरव, हिस्ट्रीशीटर अमरपाल की पत्नी बाबू उर्फ किरण समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने सुपारी लेने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू और अनिल सूप से मेरठ जेल में पहुंचकर बातचीत की है।
जेल जाने से पूर्व आरोपियों ने पुलिस के सामने बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या के बाद शूटरों का इरादा उनके घर पर पहुंचकर उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे सोनू शर्मा की हत्या करने का था। खिंदौड़ा गांव की भीड़ ने शूटर अमरीकन को मौत के घाट उतार दिया। साथी के मारे जाने के बाद शूटरों ने अपना इरादा बदल दिया था। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि जानकारी मिली है कि शूटरों का इरादा मास्टर सतपाल शर्मा के अलावा उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे सोनू शर्मा की भी उसी दिन हत्या करने का था।
आरोपियों की गिरफ्तारी को नोएडा में दबिश
बागपत। हेड मास्टर सतपाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी शूटर रोहित शेरपुर लुहारा के अलावा आनंद शर्मा की पत्नी बबली और भाभी कौशल्या को पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि केस में सभी आरोपी जेल जाएंगे। फिलहाल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
अमरपाल, अनिल सूप से होगी पूछताछ
बागपत। हेड मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस मेरठ जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू और अनिल सूप से पूछताछ करेंगी। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।