{"_id":"64ac50478a41a0b7330f52c4","slug":"whole-city-submerged-in-half-an-hour-of-rain-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1539-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आंधे घंटे की बरसात में जलमग्न हुआ पूरा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आंधे घंटे की बरसात में जलमग्न हुआ पूरा शहर
Tue, 11 Jul 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत/ बिनौली/दोघट। सावन माह के पहले सोमवार को पूरे जिले में जमकर बारिश हुई। आलम यह रहा कि नगर में मात्र आधे घंटे की बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। शहर के बाजारों व मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, टीकरी में मजदूर का मकान गिरने से दस वर्षीय बच्ची घायल हो गई।
सोमवार दोपहर आसमान में काले बादल छाए और देखते ही देखते बादलों ने बरसाना शुरू कर दिया। आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। सावन मास के पहले सोमवार को हुई बरसात से पूरा शहर जलमग्न हो गया। जलभराव होने से अग्रसेन मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, बाजार पुलिस चौकी, संजय मूर्ति, किताबों वाली गली, गांधी रोड, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू रोड, बड़का रोड, कोताना रोड, पट्टी चौधरान, पट्टी मेहर, आजाद नगर, ठाकुर द्वारा सहित अन्य मुख्य रास्तों पर लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद शहर से पानी उतरने पर लोगों का आवागमन शुरू हो सका।
टीकरी में मजदूर का मकान गिरा, दस वर्षीय बच्ची घायल
दोघट। चौगामा क्षेत्र में तीन दिनों से बारिश आफत बनकर बरस रही है। सोमवार को हुई बारिश से टीकरी में मजदूर रामफल कश्यप पुत्र कलीराम का मकान बारिश में भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे में रामफल की दस वर्षीय पोती वर्षा दब गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला। उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। मलबे में घर का सामान दबकर नष्ट हो गया।