{"_id":"5e6686448ebc3ec54e0bd97c","slug":"whisky-baraut-news-mrt4729863150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही एक लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही एक लाख की शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही एक लाख की शराब पकड़ी
बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने लुहारी गांव के पास से डंपर में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही देसी और अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।
थाना प्रभारी अजय शर्मा को सूचना मिली की कि डंपर यूपी 27 एटी 2992 में सोनीपत हरियाणा से भारी मात्रा में शराब खेड़ा हटाना गांव के लिए लाई जा रही है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम को लुहारी गांव के पास केएचआर इंटर कॉलेज तिराहे पर भेजा और वहां पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की। पुलिस की चेकिंग देखकर डंपर में सवार युवक ट्रक छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने अपना नाम संदीप पुत्र मोहनलाल बड़ौली जनपद सोनीपत हरियाणा बताया है। डंपर में 63 पेटी अंग्रेजी और देसी शराब की बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और गाड़ी सीज कर दी है। शराब तस्कर ने बताया कि वह इस शराब को खेड़ा हटाना गांव में लेकर जाना था। पुलिस उससे और पूछताछ करने में जुटी है।