{"_id":"6968cb8e87092ae0f8055c90","slug":"while-working-keep-god-in-your-thoughts-chandramati-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-145160-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के साथ मन में करें भगवान का ध्यान : चंद्रमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के साथ मन में करें भगवान का ध्यान : चंद्रमति
विज्ञापन
फोटो नंबर 15केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओें ने भगवान की नित्य नियम पूजा की।
इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। धर्मसभा में आर्यिका चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को हर समय अपने मन में भगवान का ध्यान करना चाहिए। काम करने के साथ ही अपने मन में भगवान का नाम लेते रहें। इससे काम भी प्रभावित नहीं होगा और भगवान में ध्यान भी लगा रहेगा। सभी को नियमित रूप से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। भगवान की भक्ति करने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, विकास जैन, मोहित जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, प्रवीन जैन मौजूद रहे।