फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Which state became the first to implement the UCC?

Baghpat News: कौनसा राज्य यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना

Sat, 31 Oct 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Which state became the first to implement the UCC?
- जिले के 10 केंद्रों पर कराई पीईटी, 3161 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए शुक्रवार को 10 केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में कराई गई। दोनों पालियों में कुल 3161 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें से कई देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए। परीक्षार्थियों से सामान्य ज्ञान व गणित के प्रश्न पूछे गए। वहीं परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
परीक्षा के लिए जिले में दस केंद्र केंद्र बनाए गए थे। इनमें बागपत का श्रीयमुना इंटर कॉलेज, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी, देव नागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज गौरीपुर मीतली शामिल थे। अब एक नवंबर को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

पहली पाली में पंजीकृत 4224 में से 2741 ने परीक्षा दी और 1483 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 4224 में से 2546 उपस्थित रहे और 1678 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। वहीं डीएम दिव्यांशु पटेल व एसपी पूर्णेंदु सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- इस तरह के पूछे गए प्रश्न
- 2025 में स्वतंत्र भारत में कौनसा राज्य यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना।
- आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार 2025 में वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत की रैंक क्या है।
- मध्य प्रदेश में किस राष्ट्रीय उद्यान को 2026 में बोत्सवाना से नौ चीते प्राप्त हुए।

- 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 में किस थीम के तहत विश्व स्तर पर मनाया गया।
- 2026 में विमोचित अटल बिहारी वाजपेयी द इटरनल स्टेट्समैन पुस्तक किसने लिखी है।
- वर्ष 2025 में जी20 की अध्यक्षता किस देश ने की।
- ओलंपिक खेलों में भारत के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन थे।
- कौन सा भारतीय राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है।
- केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप की राजधानी क्या है।
- भविष्य पीढि़यों को सुरक्षित रखने के लिए जल संसाधन प्रबंधन को अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
--

यह बोले परीक्षार्थी
- परीक्षा में गणित के प्रश्नों ने काफी परेशान किया, क्योंकि प्रश्नों को समझने में काफी समय लगा, जिससे कई प्रश्न समय कम होने के कारण छूट गए। -प्रवीण, आगरा

- सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को समझने में काफी समय लगा। सबसे पहले पेपर को पढ़ा है और इसके बाद लिखने में आसानी हुई। पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - अभि, सहारनपुर

- पेपर को हल करने में समय काफी मिला। सामान्य ज्ञान व गणित के प्रश्न को समझने के बाद ही हल किया गया और पेपर में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। - विशांत, सहारनपुर

- पेपर समय से किया गया और जो तैयारी की गई तो उसके अनुसार ही पेपर आया है। इससे पहले भी पीईटी का पेपर दिया गया था, इसलिए समझने में आसानी हुई। शुभम, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed