फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Where the encroachment was removed, there is now again the possession of shopkeepers

Baghpat News: जहां हटवाया था अतिक्रमण, वहां अब फिर है दुकानदारों का कब्जा

Mon, 12 Jun 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Where the encroachment was removed, there is now again the possession of shopkeepers
- छह माह पहले शहर में चलाया गया था अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में अतिक्रमण और अवैध स्टैंडों के सख्त खिलाफ हैं। इसके तहत दो बार आदेश भी जारी कर चुके हैं, लेकिन शहर में उनके आदेशों का पालन नहीं हो रहा। छह माह पहले जहां अभियान के तहत अतिक्रमण हटवाया गया था, अब वहां फिर से दुकानदारों का कब्जा है।
नगरपालिका प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर गत दिसंबर 2022 में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इसके तहत शहर में बिनौली रोड, अग्रसेन मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, ठाकुर द्वारा, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड आदि जगहों पर अतिक्रमण हटवाया गया था। अभियान के दौरान सबसे ज्यादा इस बात पर जोर दिया गया था कि जहां नाले पर निर्माण थे, सड़क पर लगी छोटी-छोटी दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान या उनके काउंटर आदि हटवाने पर विशेष ध्यान दिया गया था, लेकिन जैसे-जैसे यह समय बीतता गया कि ये मार्ग पुरानी स्थिति में लौटते चले गए।
विज्ञापन


पैदल निकलना भी मुश्किल
शहर में खत्री गढ़ी चौराहा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद आदि सहित नगर के मुख्य बाजार में कई जगह ऐसी हैं जहां अतिक्रमण की वजह से पैदल निकलना तक दूभर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन....
शहर में जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। जल्द ही पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर सख्ती से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अनुज कौशिक, अधिशासी अधिकारी बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed