फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Where 100 quintals of wheat is available, the team will reach there to buy

Baghpat News: जहां मिलेगा सौ क्विंटल गेहूं, वहीं खरीदने पहुंचेगी टीम

Thu, 04 May 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 04 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Where 100 quintals of wheat is available, the team will reach there to buy
अमीनगर सराय के गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं तौलते कर्मचारी
बागपत। गेहूं खरीद के लक्ष्य से कोसों दूर खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने भागदौड़ तेज कर दी है। जिसके लिए गांवों में गेहूं तलाश किया जा रहा है। जिसमें जहां भी 100 क्विंटल से अधिक गेहूं मिलेगा, मोबाइल टीम खरीदने के लिए वहीं पहुंच जाएगी। जिसके लिए गांवों में टीम के मोबाइल नंबर भी चस्पा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 20 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। जिसके लिए शासन से मिले 16 हजार मीट्रिक टन गेहूं के सापेक्ष अभी तक 186 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा सकी है। लक्ष्य से काफी दूर होने और खेतों से अधिकांश गेहूं उठने के बाद भी गेहूं खरीद नहीं बढ़ रही। जिस पर विपणन विभाग के अधिकारियों ने गांवों से ही गेहूं खरीदने का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

जिसमें किसानों से 2125 रुपये क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं खरीदने के बाद पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा। जिसके लिए विपणन विभाग की टीमें प्रचार-प्रसार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में खरीद करने के लिए संबंधित केंद्र प्रभारी के साथ राजस्व लेखपाल व पंचायत सचिव को शामिल किया गया है। गांव से ही गेहूं खरीदने के लिए नजदीकी खरीद केंद्र प्रभारी का फोन नंबर भी गांवों में चस्पा किये जा रहे है। जिसकी सूचना मिलते ही गांव में जाकर मोबाइल टीमें गेहूं खरीदकर केंद्र तक पहुंचाएगी।
-----
100 से 150 क्विंटल गेहूं होना अनिवार्य
गांवों से गेहूं खरीदने के लिए विभाग ने 100 क्विंटल से अधिक गेहूं होना अनिवार्य किया है। जिसमें 100 से 150 क्विंटल गेहूं होने पर ही मोबाइल टीमें गांव में जाकर गेहूं खरीद करेगी।

कोट...
- गेहूं खरीदने के लिए गांवों में संपर्क किया जा रहा है। 100 क्विंटल से अधिक गेहूं मिलने पर टीम गांव में जाकर गेहूं खरीदेगी। जिसका 72 घंटे के अंदर किसान के बैंक खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। - कौशल देव, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed