{"_id":"5ee6687b8ebc3e42c701e63b","slug":"when-will-the-system-of-cleaning-drains-improve-baraut-news-mrt4863390121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब सुधरेगी नालों की सफाई की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब सुधरेगी नालों की सफाई की व्यवस्था
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में नालों की सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। अमर उजाला ने रविवार को वार्ड 11 का जायजा लिया तो यहां से गुजर रहा नाला गंदगी से अटा मिला। क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि नाले की सफाई दो माह पूर्व कराई गई थी, जिसमें खानापूर्ति की गई। फिर से नाला गंदगी से अट गया है।
वार्ड वासी अशोक सैनी, सौरभ, दीपक, राहुल, सुधीर, जमील, वाजिद, सुभाष ने बताया अधिकांश नाले इस समय गंदगी से अटे पड़े है। जिन नालों की सफाई दो या तीन माह पूर्व कराई गई थी, वह फिर से गंदगी से अट गए है। आरोप है कि सफाई कार्य मेें लापरवाही बरती गई। यह भी बताया कि वार्ड में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है और नाला में भी गंदगी की भरमार है, ऐसे मेें हल्की सी बरसात में पूरा मोहल्ला जलमग्न हो जाता है। इस समय नाले में पड़ी गंदगी से मच्छर पनपते जा रहा है। उन्होंने नाले की सफाई सही ढंग से कराने की मांग की है।
नाले की सफाई में कोई खानापूर्ति नहीं की गई है। कुछ लोग डस्टबिन होते हुए भी घर से निकलने वाला कूड़ा नाले में डाल देते है। जल्द ही नाले की सफाई कराई जाएगी। - अमित राणा, पालिकाध्यक्ष।