{"_id":"6a1b45ae924d129dab0fb1de","slug":"when-tobacco-addiction-restricted-the-opening-of-the-mouth-it-was-quit-by-exercising-willpower-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-152565-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तंबाकू की लत लगने पर मुंह खुलना कम हुआ तो इच्छाशक्ति दिखाकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तंबाकू की लत लगने पर मुंह खुलना कम हुआ तो इच्छाशक्ति दिखाकर छोड़ा
विज्ञापन
बागपत। जिले में तंबाकू की लत एक गंभीर समस्या बन गई है। हर माह करीब 350 लोग इसे छोड़ने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि, इनमें से केवल 25 युवा ही इच्छाशक्ति से तंबाकू छोड़ पा रहे हैं।
तंबाकू का सेवन अक्सर शौक के तौर पर शुरू होता है। धीरे-धीरे यह एक जानलेवा लत में बदल जाता है। जब मुंह कम खुलने जैसी शारीरिक परेशानियां शुरू होती हैं, तब लोग इसे छोड़ने का सोचते हैं। जिला अस्पताल में तंबाकू छोड़ने के लिए दवा लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञ अनिल कुमार और श्वेता चिकारा ने बताया कि इस लत की शुरुआत हमेशा शौक से होती है। जिले में बड़ी संख्या में युवा तंबाकू की चपेट में आ रहे हैं। युवाओं को जब इसके नुकसान समझ आते हैं, तब तक लत छोड़ना मुश्किल हो जाता है। तंबाकू छोड़ने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। यह इच्छाशक्ति केवल 20 से 25 फीसदी युवाओं में ही देखने को मिलती है। बाकी युवा एक बार मन कक्ष में आने के बाद दोबारा संपर्क नहीं करते।
-तंबाकू सेवन से नुकसान
तंबाकू के सेवन से शारीरिक व मानसिक सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तंबाकू से मुंह, गला व फेंफड़े का कैंसर हो सकता है। तंबाकू से ब्रोंकाइटिस व फेफड़ों की अन्य बीमारियां हो सकती हैं। तंबाकू से हृदय संबंधी रोग होने का खतरा रहता है। तंबाकू से पुरुषों में नपुंसकता व महिलाओं की जनन क्षमता प्रभावित होती है। वहीं उनका मुंह तक खुलना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
--
ऐसे छोड़ें तंबाकू
सबसे पहले अपनी इच्छा शक्ति मजबूत करें। एक विशेष दिन नियत करें और उस दिन तंबाकू छोड़ने का प्रयास करें। तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों के संपर्क में न रहें। एक साथ तंबाकू छोड़ने का प्रयास न करें। पहले तंबाकू की मात्रा कम करें, फिर धीरे-धीरे इसे छोड़ दें। तंबाकू छोड़ने के लिए निकोटेक्स की गोली दी जाती है और दिन में 20 ही गोली खानी चाहिएं। इसके अलावा अधिक पानी पीना चाहिए। यदि तंबाकू खाने का मन करे तो अन्य सामान खा सकते हैं।
--
- शौक में तंबाकू खाना शुरू किया था, लेकिन लत कब लग गई पता नहीं चला। अब मुंह खुलना बंद हुआ तो तंबाकू छोड़ने की इच्छाशक्ति बनाई। तीन माह से तंबाकू खाने का भी मन नहीं कर रहा है। -जाहिद
- दोस्त ने एक बार तंबाकू खिलाया था, फिर लत लग गई। मुंह में अधिक छाले व हृदय की दिक्कत हुई तो काउंसलिंग के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। यहां निकोटेक्स की गोली दी गई, जिसे खाकर तंबाकू छोड़ने में मदद मिली। -आकाश