फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the streets were filled with water, people protested by planting paddy

Baghpat News: गलियों में भरा पानी तो लोगों ने धान लगाकर विरोध जताया

Tue, 05 Aug 2025 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
When the streets were filled with water, people protested by planting paddy
- डगरपुर गांव के लोगों ने पानी निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

फोटो-चार

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। डगरपुर गांव में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में जलभराव हो गया। लोगों ने गली में भरे पानी में धान लगाकर विरोध जताया। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए पानी निकासी करवाने की मांग की।

डगरपुर में कई साल से तालाब की सफाई नहीं हुई है, जिसके चलते तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। तालाब का पानी गलियों में भरने के बाद लोगों के घरों में घुसना शुरू हो गया है। मास्टर प्रवीण, अशोक पंडित, महिपाल आदि ने बताया कि पानी निकासी न होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। राधे, कुणाल, गजराज, बबलू, प्रवीन, मनीष, रोहित, सन्नी आदि ने डीएम अस्मिता लाल से शिकायत कर तालाब की सफाई कराकर पानी निकासी कराने की मांग की। प्रधान रामकिशोर ने बताया कि मोटर लगाकर पानी निकासी कराया जा रहा है और तालाब की सफाई के लिए सीडीओ व डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed