फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the SP freed the street vendor, the police caught him again and beat him up

Baghpat News: एसपी ने रेहड़ी वाला छुड़वाया तो पुलिस ने दोबारा पकड़कर पीटा

Thu, 25 Jul 2024 05:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
When the SP freed the street vendor, the police caught him again and beat him up
बागपत। कोतवाली के समीप रेहड़ी वाले अमित कुमार की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया। उसे एसपी तक मामला पहुंचने के बाद छुड़वाया गया, मगर पुलिस ने एसपी से शिकायत करने से नाराज होकर उसे दोबारा पीटा। जिसमें बुधवार को सभासदों व भाजपा नेताओं के साथ ही पीड़ित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर की माता काॅलोनी निवासी अमित कुमार कोतवाली के समीप रेहड़ी लगाकर मोबाइल के कवर व चार्जर बेचता है। आरोप है कि उसे मंगलवार को चौकी प्रभारी ने कोतवाली में ले जाकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंचे सभासदों ने कोतवाली प्रभारी को जानकारी दी तो अमित को छोड़ दिया गया। आरोप लगाया कि कई घंटे बाद फिर से अमित को कोतवाली में ले जाकर चौकी प्रभारी ने थप्पड़ मारे।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी को पूरे मामले की जानकारी दी गई तो करीब एक घंटे बाद एसपी ने रेहड़ी संचालक को छुड़वाया। इससे ही नाराज पुलिस ने रात करीब दस बजे अमित को साथियों के साथ कांवड़ लाने के लिए रिवर पार्क के समीप दौड़ लगाते हुए पकड़ लिया। वहां पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई की। इस मामले में भाजपा के सभासद संजय रुहेला, भवीचंद कश्यप समेत अन्य नेता नितिन चौधरी, योगेश गुर्जर, मोहनपाल, विनोद शर्मा, अमरदीप ठाकुर, ऋषिपाल ने एसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में रेहड़ी वाले का में कराकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता धरना देंगे। उधर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed