फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the recovery was low, the mills reduced the slip

BAGHPAT: रिकवरी कम हुई तो मिलों ने कम कर दी पर्ची, किसानों को उठानी पड़ रही परेशानी

Sun, 20 Nov 2022 11:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 11:00 AM IST
सार

इस बार रिकवरी शुरू हुए पेराई सत्र में अभी तक गन्ने की रिकवरी नौ प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पाई है। हालांकि मिल अधिकारियों का कहना है कि रिकवरी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
When the recovery was low, the mills reduced the slip
सहकारी चीनी मिल रमाला - फोटो : BAGHPAT

विस्तार

बागपत जनपद में नवंबर माह आधा बीत चुका है, मगर अभी भी गन्ने में कम रिकवरी आ रही है। कम पर्ची जारी होने के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समय पर पर्ची जारी नहीं होने से पेराई सत्र लंबा खिंच सकता है। समय पर गन्ने की तौल न होने से किसानों को गेहूं की बुवाई की चिंता सता रही है। रमाला मिल में 8.07 प्रतिशत और बागपत शुगर मिल की 8.75 प्रतिशत की रिकवरी हो रही है।

विज्ञापन


गन्ने की एक क्विंटल गन्ने पर चीनी की रिकवरी औसतन 12 प्रतिशत तक होती है। इस बार रिकवरी शुरू हुए पेराई सत्र में अभी तक गन्ने की रिकवरी नौ प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पाई है। हालांकि मिल अधिकारियों का कहना है कि रिकवरी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


रिकवरी कम होने के कारण किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मिल की ओर से पर्ची समय से जारी नहीं की जा रही है और कम जारी की जा रही है। जिससे समय से गन्ने की छिलाई न होने के कारण गेहूं की बुआई प्रभावित होगी। किसान समय से पर्ची जारी कराने की मांग को लेकर मिल के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat:  पैरोल के नियमों में उलंघन, राम रहीम के आश्रम में जुटने लगी अनुयाइयों की भीड़, खचाखच भरी पार्किंग

मिल की ओर से समय से पर्ची जारी नही की जा रही है। जिससे गेहूं की फसल की बुवाई प्रभावित हो सकती है। - बबलू, किसान
पेराई सत्र शुरू हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी रमाला मिल में पूरी क्षमता से पेराई नहीं की जा रही है। - संजय, किसान
पेराई पूरी क्षमता से शुरू न होने के कारण किसान गन्ने की छिलाई नहीं कर पा रहे हैं। पर्ची की मांग को लेकर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। - राधेश्याम, किसान
 
ठंड बढ़ने पर बढ़ जाएगी गुड़ की रिकवरी
टीकरी के कोल्हू संचालक कृष्णपाल कश्यप का कहना है कि एक क्विंटल गन्ने में 13-14 किलो गुड़ निकल जाता है, जबकि वहीं फिलहाल 11 किलो गुड़ निकल रहा है। सर्दी होने पर गुड़ की रिकवरी बढ़ जाएगी।
 
गन्ने की रिकवरी 8.75 प्रतिशत आ रही है, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है। पिछले साल 18 नवंबर को मिल की रिकवरी 8.50 प्रतिशत आ रही है। - वीपी पांडेय, प्रबंधक बागपत शुगर मिल

 फिलहाल गन्ने में रिकवरी 8.07 जो काफी कम है। मिल की ओर से किसानों की समय से पर्ची जारी की जा रही है। - शादाब, रमाला सहकारी मिल के प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed