फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the ration dealer asked about getting the vaccine, there was a fight

राशन डीलर ने वैक्सीन लगवाने के बारे में पूछा तो हो गई मारपीट

Tue, 22 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
When the ration dealer asked about getting the vaccine, there was a fight
अमीनगर सराय। गौसपुर गांव में वैक्सीन लगवाए बिना राशन देने से इंकार करने पर डीलर पर कार्ड धारक में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची डौला पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। डीलर की तहरीर पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शासन की ओर से कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए हैं कि वह कार्डधारकों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

मंगलवार को राशन लेने पहुंचे लोगों ने बताया कि राशन डीलर शब्बीर अहमद ने बिना वैक्सीन लगवाएं राशन देने से इंकार कर दिया। जिस पर रियाज व आलमगीर की दुकानदार से कहासुनी और मारपीट हो गई। राशन डीलर का कहना है कि दोनों लोगों को वैक्सीन लगवाने के बारे में पूछा था, जिस पर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी और विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह का कहना है कि राशन डीलरों को लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश है। राशन वितरण में टीकाकरण की बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed