{"_id":"64fdf04ca4f49f4e8c0bca65","slug":"when-the-prices-of-vegetables-fell-the-prices-of-pulses-and-sugar-started-increasing-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2600-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सब्जियों के दामों में आई गिरावट, तो बढ़ने लगे दाल व चीनी के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सब्जियों के दामों में आई गिरावट, तो बढ़ने लगे दाल व चीनी के दाम
Sun, 10 Sep 2023 10:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:05 PM IST
सार
-बिगड़ा रसोई का बजट, बढ़ती मंहगाई से हर कोई परेशान
बोली गृहणियों: महंगाई पर अंकुश लगाए सरकार
विज्ञापन
sugar
- फोटो : istock
विस्तार
अब तक टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। लोगों को 10 से 15 रुपयों में एक टमाटर खरीदना पड़ रहा था, अन्य सब्जियों का भी यही हाल था, लेकिन अब जहां सब्जियों के दामों में गिरावट आई है, वहीं अब दाल-चीनी के दाम बढ़ने से फिर से रसोई का बजट बिगड़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
15 दिनों के अंदर ही दाल के दामों में 10 से लेकर 20 रुपये प्रति किग्रा की वृद्धि हुई है। वहीं चीनी के दाम भी में 10 से 15 रुपयों की बढ़ोत्तरी हुई है।गृहणियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
ये रहे सब्जियाें के दाम
सामान एक सप्ताह पहले दाम आज का भाव
अरहर - 120 150
उड़द काली - 80 130
उड़द धुली 90 135
चना दाल 50 65
मूंग छिलका 90 110
मूंग धुली 100 110
बोलीं गृहणी...
सब्जी के दाम कम होने से राहत मिली थी, लेकिन अब दालों के दाम बढ़ने से फिर से रसोई का बजट बिगड़ना शुरू हो गया है।- ममता।
अरहर की दाल के साथ उड़द, मूंग, चने की दाल के साथ-साथ चीनी के भाव बढ़े हैं। इससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है। वहीं सब्जियों की कीमतें अभी भी सामान्य स्तर पर नहीं पहुंची हैं- सोनी
विज्ञापन