{"_id":"625c441863f82037743e7e87","slug":"when-the-love-happened-on-a-missed-call-the-girl-reached-the-lover-s-house-baraut-news-mrt5848261190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस कॉल पर हुआ प्यार तो प्रेमी के घर पहुंच गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस कॉल पर हुआ प्यार तो प्रेमी के घर पहुंच गई युवती
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने किया विरोध तो कोतवाली पहुंचा मामला
पुलिस ने दोनों को समझाबुझा कर परिजनों के साथ भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी में शामली जिले की एक युवती रविवार को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी युवक घर पहुंच गई। युवक के परिजनों ने विरोध किया तो मामला कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया और समझाकर उनके साथ भेजा।
छह माह पूर्व शामली जनपद के एक गांव की युवती की बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक के मोबाइल फोन से मिस कॉल आई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। रविवार को युवती परिजनों को बिना बताए युवक के घर पहुंच गई। युवक के परिजनों ने विरोध किया तो युवती युवक को लेकर कोतवाली पहुंची गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को फोन कर कोतवाली बुलाया। पुलिस और परिजनों के सामने युवक और युवती ने एक-दूसरे से शादी की इच्छा जताई। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर समझौता कराकर भेज दिया गया है।