{"_id":"6710fdd8b1ed5e57b60b2309","slug":"when-the-investigation-increased-in-the-hospital-another-machine-was-ordered-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-120176-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अस्पताल में जांच बढ़ी तो मंगवाई गई एक और मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अस्पताल में जांच बढ़ी तो मंगवाई गई एक और मशीन
Fri, 18 Oct 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मौसम में बदलाव होने से बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे अस्पताल में जांच भी बढ़ रही है और लोगों को रिपोर्ट लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की समस्या का समाधान कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ओर सेलेक्ट्रा प्रोएम मशीन मंगवाई गई है। मशीन को जल्द ही इंस्टॉल कराकर जांच शुरू कराई जाएगी।
पिछले एक माह से अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मरीज अधिक आने से पैथोलॉजी लैब में खून की जांच बढ़ रही है। लैब में रोजाना लगभग डेढ़ सौ जांच हो रहीं हैं। एक ही मशीन होने के कारण एक बार में 70 नमूनों की ही जांच हो पाती है। जिससे यहां जांच कराने के लिए आने वाले मरीज ओर तीमारदारों को रिपोर्ट लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है। मगर अब जल्द ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की समस्या का समाधान कराने के लिए एक ओर अतिरिक्त बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन मंगवाई गई है। विभाग की ओर से जल्द ही मशीन को इंस्टॉल कराया जाएगा। मशीन इंस्टॉल होने पर एक बार में 140 नमूनों की जांच की जा सकेंगी और मरीजों को समय से रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन
- वर्जन- लैब में खून के नमूनों की जांच बढ़ रही है। मरीजों को समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए नई सेलेक्ट्रा प्रोएम मशीन मंगवाई गई है। मशीन को जल्द ही इंस्टॉल कराया जाएगा। - डॉ. रविकांत शुक्ला, लैब प्रभारी