फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the husband left, the woman lay down on the highway

पति छोड़कर गया तो हाईवे पर लेट गई महिला

Mon, 18 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
When the husband left, the woman lay down on the highway
बागपत कलक्ट्रेट में शिकायत करने पहुंची पीड़ित महिला - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कलक्ट्रेट के सामने नेशनल हाईवे पर एक महिला बच्चे के साथ लेट गई। वहां से गुजर रहे एसपी व डीएम ने वहां भीड़ देखकर महिला को कलक्ट्रेट में भिजवाया और कोतवाली पुलिस को बुलाकर महिला को घर भिजवाया गया।
विज्ञापन

टीकरी की रहने वाली अंतिम ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले काशीपुर के रहने वाले युवक से हुई थी और उनका एक बेटा है। परिवार में अनबन होने के बाद वह मायके आ गई थी और अब ससुराल जाना चाहती है। जिसके लिए बड़ौत थाने में शिकायत की, लेकिन पति उसे लेकर जाने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सुनवाई के लिए आई थी तो वह पति के साथ जाने के लिए कहने लगी। आरोप है कि पति उसे साथ लेकर जाने लगा, लेकिन कलक्ट्रेट के बाहर उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया और बेटे को अपने साथ लेकर जाने लगा। महिला ने हंगामा करते हुए शोर मचा दिया और वह हाईवे पर लेट गई। जिसे देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। शोर मचाने पर ससुराल वाले बेटे को छोड़कर चले गए। वहां डीएम और एसपी भी पहुंच गए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कोतवाली पुलिस को बुलवाकर उस महिला को घर भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed