फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the heat increased, the condition was worse than heat stroke, the temperature was 41 degrees

Baghpat News: तपिश बढ़ी तो लू से बुरा हाल, 41 डिग्री रहा तापमान

Mon, 12 Jun 2023 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
When the heat increased, the condition was worse than heat stroke, the temperature was 41 degrees
- बाजार में छुट्टी के दिन भी कम रही भीड़भाड़, चिकित्सकों की गर्मी से बचाव की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है तो लू के कारण भी बुरा हाल है। जिससे लोग अपने घरों से बाहर भी कम निकल रहे है और इस कारण ही रविवार को छुट्टी के बावजूद बाजार में आवाजाही कम रही। वहीं रविवार को तापमान 41 डिग्री रहा है। चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने और धूप में ज्यादा नहीं घूमने की सलाह दे रहे है।
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में शहर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। गर्मी के कारण बाहर निकलने की जगह अपने घरों में रहे। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी अधिक बढऩे पर चिकित्सकों ने लोगों को बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को तेज धूप और गर्म हवा से बचने की सलाह दी है। गर्मी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सिर ढककर बाहर निकले। उनका कहना है कि गर्मी से घर से भूखे पेट न निकले और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। गर्मी में थोड़ी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed