फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the cupboard of the Minority Welfare Department was opened, its misdeeds were exposed

Baghpat News: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की खुली अलमारी तो उजागर हुई कारगुजारी

Tue, 21 May 2024 05:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 21 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
When the cupboard of the Minority Welfare Department was opened, its misdeeds were exposed
बागपपत। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अलमारी खुली तो बाबू की कारगुजारी उजागर हो गई। अलमारी के अंदर मिली फाइलों और दस्तावेजों को देखते ही अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भी हैरत में पड़ गई। जिसमें दबी मिली पिछले पांच साल पुरानी फाइलों में काफी कटिंग की गई है और इससे गड़बड़ी किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक होविंद प्रकाश के खिलाफ शासन में विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और फाइलों को दबाकर रखने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद वरिष्ठ सहायक होविंद प्रकाश को निलंबित कर सहारनपुर में संबद्ध कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सहारनपुर में संबद्ध वरिष्ठ सहायक होविंद प्रकाश अपने साथ कार्यालय की सरकारी अलमारी की चाबी भी अपने साथ ले गए। जिसके लिए उन्हें कहा गया, लेकिन चाबी वापस नहीं लौटाई। जिसके बाद सहारनपुर के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वरिष्ठ सहायक होविंद प्रकाश ने कार्यालय पहुंचकर अलमारी की चाबी लौटाई। जिसके बाद अलमारी खोलकर देखी गई तो उसमें वर्ष 2019 से लेकर अभी तक कई 16 फाइलें मिली। इसके अलावा कई पत्र भी मिले, जो विभिन्न अधिकारियों द्वारा विभाग को जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि अलमारी से निकाली गई फाइलें काफी समय से दबी हुई थी। जिन्हें देखने के लिए पिछले पांच महीने से वरिष्ठ सहायक को पत्र जारी किये जा रहे थे।
विज्ञापन



----------



अधिकारी छुट्टी पर, बाबू ने बना दिया पत्र



अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि जून माह में वह छुट्टी पर थी। सोमवार को अलमारी खोली गई तो उसमें एक पत्र ऐसा मिला, जिसमें जून माह में उनके हस्ताक्षर किए हुए थे। उन्होंने वरिष्ठ सहायक पर पुराने पत्र में छेड़छाड़ करने की भी आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed