फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When she woke up, she called him a cheater and killed him along with her lover.

Baghpat News: नींद से जागते ही धोखेबाज कह दिया तो प्रेमी संग मिलकर मार डाला

Sat, 20 Jun 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
When she woke up, she called him a cheater and killed him along with her lover.
- नौरोजपुर गांव में महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपी प्रेमी ने ढाई लाख रुपये ले जाने से इन्कार किया
विज्ञापन

-ढाई लाख रुपये बरामद करने के लिए दोनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में किसान सचिन के हत्यारोपी मर्चेंट नेवी के सेकेंड क्लास इंजीनियर सोनू निवासी रंछाड़ ने पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने कई खुलासे किए। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि जब वह प्रेमिका रचना के साथ संबंध बना रहा था तो सचिन नींद से जाग गया और पत्नी को धोखेबाज कहकर चिल्लाने लगा था। पकड़े जाने के डर से दोनों ने सचिन की हत्या कर दी। वहीं पुलिस उन ढाई लाख रुपये के बारे में पता लगाने में जुटी है, जो घर से उसी दिन गायब हुए थे।
नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात किसान सचिन की उसकी पत्नी रचना ने अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसमें रचना के बाद दूसरे हत्यारोपी सोनू निवासी रंछाड़ को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गुफा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया, जो मर्चेंट नेवी में सेकेंड क्लास इंजीनियर है। वह दस जून को ओमान में दुक्कम पोर्ट से घर लौटा था। इसके बाद प्रेमिका रचना से मिलने उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रचना ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसने प्रेमी सोनू को ढाई लाख रुपये व कागज घर से दिए थे, मगर सोनू ने साफ कहा कि उसे रचना ने रुपये नहीं दिए। पुलिस को शक है कि वह झूठ बोल रहा है और रिमांड पर लेकर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की बात कही जा रही है। इसके बाद आरोपी सोनू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। रचना के दोनों बच्चे अभी सचिन के बड़े भाई के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुझे पछतावा है, बर्बाद हो गया कॅरिअर
हत्यारोपी सोनू ने बताया कि दुबई, ईरान में ड्यूटी करने के बाद अब ओमान के दुक्कम पोर्ट पर ड्यूटी चल रही थी। उसने कहा कि प्रेमिका रचना के पति की हत्या का उसे काफी पछतावा है और उसका कॅरिअर भी बर्बाद हो गया।

वर्जन-
हत्यारोपी सोनू को जेल भेज दिया गया। रुपये बरामद करने के लिए रचना और सोनू को रिमांड पर लेकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। - सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed