फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When he stopped a drunkard from abusing, a farmer was shot

Baghpat News: शराबी को गाली देने से रोका तो किसान को गोली मारी

Tue, 28 Nov 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
When he stopped a drunkard from abusing, a farmer was shot
बिनौली। मालमाजरा गांव में रविवार की देर रात शराब पीकर गाली देने से रोकने पर युवक ने किसान को गोली मार दी। इस दौरान किसान को बचाने आए उसके भाई को भी छर्रे लग गए। लहूलुहान हालत में दोनों को सीएचसी बिनौली ले जाया गया, जहां गंभीर हालत के चलतेे किसान को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं किसान के भाई का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन

मालमाजरा गांव निवासी ब्रजपाल उर्फ बिरजेश (58) पुत्र सौरज रात करीब साढ़े 9 बजे घेर में पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। उसके पीछे उसका भाई रविन्द्र उर्फ बिल्लू भी आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मदन पुत्र रामनारायण ने शराब पीकर ब्रजपाल से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मदन ने उसे अपने घर में खींचकर फायरिंग की। ब्रजपाल को एक गोली पेट व दो गोली हाथ में लगी। भाई को बचाने दौड़ा रविन्द्र भी छर्रे लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। गोली चलने की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन घायल ब्रजपाल को सीएचसी बिनौली लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल के भाई रविन्द्र उर्फ बिल्लू ने थाने पर मदन और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed