फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When farmer donated land for the sake of the village, the dispute was resolved within minutes.

Baghpat News: गांव की खातिर किसान ने दान की जमीन, तो मिनटों में सुलझ गया विवाद

Tue, 05 Sep 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
When farmer donated land for the sake of the village, the dispute was resolved within minutes.
सराहनीय पहल:
विज्ञापन

- एसडीएम व प्रधान के हस्तक्षेप के बाद भी सुलझ नहीं रहा था विवाद
- पेयजल टंकी निर्माण के बाद हर घर को मिलेगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो संख्या 13
बिनौली। सिरसलगढ़ गांव के किसान ने गांव की खातिर अपनी जमीन दान दे दी, ताकि हर घर पानी पहुंच सके। इससे जहां मिनटों में विवाद सुलझ गया, वहीं लोगों ने इस पहल की सराहना की।
गांव में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैय्या कराने के लिए जल निगम द्वारा ओवर हैड टैंक स्वीकृत किया। पेयजल टंकी का निर्माण जिस ग्राम पंचायत की भूमि पर होना था। वहां रविदास मंदिर निर्मित है। इसी को लेकर गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने विरोध शुरू कर टंकी निर्माण कार्य को रुकवाया ओर निर्माण होने पर जिला अधिकारी बागपत को प्रार्थना पत्र देकर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी भी दी। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी व बसपा के पदाधिकारियों ने भी गांव में पहुंचकर टंकी निर्माण का विरोध जताते हुए अनुसूचित जाति के लोगों को समर्थन दिया। ऐसी विषम परिस्थिति ओर ग्रामीणों की पेयजल किल्लत को देखते हुए एसडीएम व ग्राम प्रधान ने हस्तक्षेप किया, लेकिन समाधान फिर भी कुछ नहीं निकला। इसके बाद गांव की खातिर और हर घर पानी पहुंचे, गांव के एक किसान वीरेंद्र पुत्र पीतम सिंह ने गाटा संख्या 1942 में स्थित अपनी कृषि भूमि में से 408 वर्ग मीटर जमीन को पेयजल टंकी निर्माण के लिए दान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सोमवार को किसान वीरेंद्र ने तहसील बड़ौत में पहुंचकर टंकी निर्माण के लिए दान दी जमीन का सरकार को बैनामा करने के लिए टोकन आदि कागजी करवाई को पूरा कराया है। किसान के इस सराहनीय कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
पेयजल टंकी निर्माण के लिए जमीन को दान देने के लिए गांव से एक किसान वीरेंद्र मेरे पास आया था, यह उसका सराहनीय कदम है। इससे विवाद भी खत्म हो गया- सुभाष सिंह एसडीएम बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed