फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When dinner was over raghuveer brick attack

खाना खाते वक्त रघुवीर पर किया था ईंटों से हमला

Sat, 30 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 30 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बागपत में युवक फरीद की मौत के मामले में जेल जाने से पूर्व आरोपियों ने खुलासा किया है कि रफीक नाम के युवक ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर मकान में खाना खा रहे कांस्टेबल रघुवीर पर हमला किया था। उस पर पथराव भी किया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने वहां पर गोलियां भी चलाई थी।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी सोनू ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह, कांस्टेबल जितेंद्र और युवक हितेश के साथ यमुना रोड पर स्थित विजय के मकान के बाहर खड़ा हुआ था। तभी यमुना रोड का ही रहने वाला युवक रफीक कई लोगों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी हाथों में तमंचे, छुरे, लाठी-डंडे, ईंट, पत्थर लिए हुए थे।  इनमें कई अपराधी भी थे। आते ही आरोपियों ने गाली देते हुए पूछा कि कांस्टेबल रघुवीर कहा है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कह दिया कि रघुवीर मकान के कमरे में है। उस समय रघुवीर कमरे में खाना खा रहा था। आरोपियों ने कमरे में घुसकर कांस्टेबल रघुवीर पर हमला कर दिया। ईंट लगने से रघुवीर घायल हो गया। इस दौरान वहां पर दो फायर हुए। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। बाद में पता चला कि युवक फरीद की मौत हो गई है। उनका इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर कांस्टेबल जितेंद्र का कहना है कि वह तो मकान के बाहर खड़ा हुआ था। आरोपी मोनू का कहना है कि घटना के समय वह अपने घर पर था। एसपी का कहना है कि जानकारी मिली है कि सिपाही रघुवीर के कमरे में युवक रफीक 40-50 लोगों के साथ गया था। रफीक को थाने लाकर पूछताछ की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed