फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When Aastha Hospital got NOC, CMO also came to investigate

Baghpat News: आस्था अस्पताल को मिली एनओसी तो सीएमओ भी जांच करने पहुंचे

Sun, 02 Jun 2024 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
When Aastha Hospital got NOC, CMO also came to investigate
-भवन निर्माण कार्य पूरा न होने से अस्पताल चलाने की नहीं मिली अनुमति, पहले कार्य पूरा कराने के निर्देश
विज्ञापन

-अस्पताल में रविवार से शुरू हो सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों को मिल सकती है बड़ी राहत
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आस्था अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के लिए अग्निशमन विभाग से एनओसी मिल गई है। इसके बाद सीएमओ व डिप्टी सीएमओ भी जांच करने पहुंचे और भवन निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण अस्पताल चलाने की अनुमति नहीं दी गई। रविवार तक कार्य पूरा होने पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की बात कही जा रही है।

आस्था अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने टीनशेड में एक सप्ताह पहले आग लगने के बाद 16 नवजात बच्चों को ऑक्सीजन समेत अन्य उपकरणों के साथ मूर्ति देवी व जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया था। अन्य करीब 12 मरीज भी दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराए गए थे। वहीं आस्था अस्पताल को अग्निशमन विभाग का नोटिस दिए जाने के कारण उसका निस्तारण होने तक स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस निलंबित कर दिया था। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल को अग्निशमन विभाग ने जिस टीनशेड से अस्थाई निर्माण करने के कारण नोटिस दिया था। उसको अस्पताल प्रबंधन ने हटवा दिया है, जिससे उसको अग्निशमन विभाग से एनओसी मिल गई है। एनओसी मिलने के बाद सीएमओ डा. महावीर सिंह ने वहां का निरीक्षण किया गया तो अभी निर्माण कार्य चल रहा था। अस्पताल प्रबंधन को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के लिए कहा गया है। इस पर प्रबंधन ने रविवार सुबह को कार्य पूरी तरह खत्म करने और रविवार से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed