फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wheat with more than 12 percent moisture will not be purchased

12 प्रतिशत से अधिक नमी वाले गेहूं की नहीं होगी खरीद

Thu, 25 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Wheat with more than 12 percent moisture will not be purchased
एक क्विंटल गेहूं में मिश्रित मात्रा आधा प्रतिशत से नहीं होगी ज्यादा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। एक अप्रैल से होने वाली गेहूं खरीद में इस बार सरकार ने मानकों में कटौती की है। अब सरकारी क्रय केंद्र में वहीं गेहूं खरीदा जाएगा, जिसमें मिश्रित मात्रा 0.50 प्रतिशत यानि एक क्विंटल में 500 ग्राम से अधिक नहीं होगी। 12 प्रतिशत तक नमी वाले गेहूं की ही तौल होगी। प्रशासन ने गेहूं खरीदने की तैयारी पूरी कर ली है।
गेहूं खरीद के लिए अभी तक तहसील क्षेत्र में कुल तीन क्रय केंद्रों को स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें एक बड़ौत, दूसरा बिनौली व तीसरा छपरौली में स्थित है। क्रय केंद्रों में 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद होगी। जिन किसानों ने खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, उन्हीं किसानों के गेहूं की तौल होगी। पहले एक क्विंटल में 0.75 प्रतिशत मिश्रित मात्रा (राई, सरसों, भूसा आदि) होने पर गेहूं की तौल कराई जाती थी। इस बार यह मानक घटाकर 0.50 प्रतिशत कर दिया गया है। पहले गेहूं में नमी की मात्रा 12 से 14 प्रतिशत होने पर खरीद हो जाती थी, लेकिन इस बार 12 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर तौल नहीं होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि गेहूं खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। क्रय केंद्रों में लगाने के लिए बैनर भी बन गए हैं। होली के बाद एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाए। मानकों में कुछ बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed