फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   What is the use of new committees when fertilizers are not available

Baghpat News: जब खाद ही नहीं मिलेगा तो नई समितियों का क्या फायदा

Sat, 03 May 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 03 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
What is the use of new committees when fertilizers are not available
बगापत विकास भवन में नई सहकारी समितियों के पदा​धिकारियों को प्रमाण पत्र देते अ​धिकारी । संवाद
बागपत। विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को संयुक्त कार्य समिति की बैठक में सात नव सृजित सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटियां का अनुमोदन किया गया। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नई समितियों के सृजन होने से बागपत में सहकार से समृद्धि का सपना साकार होगा। वहीं किसान बोले कि नई समितियां बन गई, लेकिन उर्वरकों का वितरण शुरू नहीं होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सीडीओ की अध्यक्षता में संयुक्त कार्य समिति की बैठक में दाहा, निरपुड़ा, मुलसम, बिजवाड़ा, मवीकलां व बामनौली गांवों में नई समितियों की प्रबंध कमेटियों को अनुमोदन देकर प्रमाणपत्र बांटे गए। इस दौरान किसानों ने कहा कि तब तक खुशी नहीं होगी, जब तक उर्वरक वितरण समेत सभी सुविधा इन पर मिलनी शुरू नहीं हो जाती।
विज्ञापन

डीएपी व यूरिया समेत सभी उर्वरकों का वितरण नई समितियों पर शुरू कराया जाए। सीडीओ ने सहायक आयुक्त को नई समितियों पर उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
सहायक आयुक्त इंदू सिंह ने कहा कि नई समितियों पर उर्वरक बिक्री के लाइसेंस बनवाने तथा पैन कार्ड और जीएसटी नंबर प्राप्त करने की कार्रवाई शुरू करा दी। जल्द नई समितियों से उर्वरक मिलने लगेंगे। नई समितियों के भवनों का निर्माण कराने के लिए जमीन की तलाश तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक मेरठ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र तोमर, उप महाप्रबंधक अजय शर्मा ने कहा कि नई समितियां बनने से किसानों की खेती-बाड़ी की राह आसान होगी। इस दौरान कनवाड़ा के मांगेराम, बामनौली के अंकित, कमाला के खड़क सिंह तथा प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed