{"_id":"63b082d3b654f17d37270941","slug":"welcomed-the-new-year-with-a-bang-baghpat-news-mrt620037587","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: धूमधड़ाके के साथ नए साल का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: धूमधड़ाके के साथ नए साल का किया स्वागत
विज्ञापन
बागपत में नववर्ष के गीतों पर नृत्य करते हुए
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत। हर किसी ने नए साल का स्वागत अपने तरीके से जश्न मनाकर किया। किसी ने अपने घरों के पास ही कॉलोनी में जश्न मनाया तो कोई अपनी परिवार व दोस्तों के साथ होटल में पार्टी करने पहुंचे। वहीं नए साल के जश्न में कोई अप्रिय घटना नहीं हो, उसके लिए पुलिस का कड़ा पहरा भी रहा।
पिछले कई साल से कोरोना के कारण नए साल के जश्न मनाने पर कुछ पाबंदी रहती थी, लेकिन इस बार किसी तरह की पाबंदी नहीं होने के कारण लोगों ने नए साल का जश्न शनिवार शाम से मनाना शुरू कर दिया था। लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ होटलों में पार्टी करने पहुंचे और वहां खूब मस्ती की गई।
जश्न मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों के पास ही कालोनियों में डांस करने के लिए डीजे व अन्य म्यूजिक सिस्टम लगाए हुए थे। बागपत में सिटी प्लाजा, चौहान एंक्लेव, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, भजन विहार में बच्चों के साथ ही महिलाएं भी गानों पर नाचकर नए साल का जश्न मनाती रही।
विज्ञापन
बड़ौत नगर में कई जगहों पर जश्न मनाया गया और देर रात तक लोग मस्ती में डूबे रहे। इस तरह ही बड़ौत में जगह-जगह नए साल का जश्न मनाया गया और युवाओं ने डीजे पर डांस करके नए साल का स्वागत किया।
--
गिफ्ट की दुकानों पर रही भीड़
नए साल की बधाई देने का सिलसिला शनिवार की सुबह से सोशल साइट पर शुरू हो गया। फेसबुक, व्हाट्सएप, ईमेल के जरिये लोग नए साल की बधाई देते रहे। वहीं नववर्ष के आगमन के लिए लोगों ने गिफ्ट गैलरी में खूब खरीदारी की। इसके साथ ही चाकलेट आदि की बिक्री भी खूब हुई।
--
चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर रही पुलिस
नए साल के जश्न में कोई हुड़दंग नहीं कर सके। इसके लिए चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर पुलिस तैनात रही। नेशनल हाईवे पर पुलिस गश्त करती रही तो चौराहे पर वाहनों को रोककर चेकिंग की गई।

2023 भी ऐसे की खुशियों से भरपुर को आपका नववर्ष:बागपत में नववर्ष के गीतों पर नृत्य करती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत में खुशी का इजहार कर 2022 के डूबते हुए सूर्य को अलविदा करते युवक- फोटो : BAGHPAT

2023 में भी न आए कोरोना संक्रमण,बागपत हैप्पी न्यू ईयर: बागपत के स्याद्वाद कालेज में छात्राओं ने न्यू - फोटो : BAGHPAT