फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welcome to the player who returned after winning the gold medal in archery

Baghpat News: तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का स्वागत

Wed, 01 Jan 2025 05:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the player who returned after winning the gold medal in archery
-नोएडा में हुई ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। नोएडा में हुई ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ी निशांत मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी का पुरा महादेव में घर पहुंचने पर स्वागत किया गया।

नोएडा में 9 से 13 दिसंबर तक 39वीं आल इंडिया पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई थी। सिपाही निशांत मलिक ने बाराबंकी टीम की तरफ से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। खिलाड़ी ने तीरंदाजी में निशाना लगाते हुए स्वर्ण पदक जीता। लखनऊ जोन के डीआईजी ने खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर 50 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही निशांत मलिक को पदोन्नति मिली। खिलाड़ी का मंगलवार को गांव पुरामहादेव पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान प्रदीप मलिक, प्रशांत मलिक, सतीश मलिक, अजीत, सोनू, यजविंद्र प्रधान, राजेंद्र प्रधान, सुरेंद्र प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed