{"_id":"656b1f0fddfb35c76508e725","slug":"weighing-stopped-for-three-days-due-to-non-lifting-of-sugarcane-farmers-worried-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7704-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गन्ने का उठान न होने से तीन दिन से तौल बंद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गन्ने का उठान न होने से तीन दिन से तौल बंद, किसान परेशान
विज्ञापन
-किसानों ने मिल प्रबंधन से नियमित तौल कराने की मांग की
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला के कंडेरा गांव के क्रय केंद्रों से गन्ने का उठान न होने से तीन दिन से तौल बंद है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जल्द गन्ने का उठान कराकर तौल शुरू करने की मांग की है।
कंडेरा गांव में रमाला मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्र हैं, गन्ने का समय पर उठान न होने के कारण केंद्रों पर नियमित तौल नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्रों पर तीन दिन से गन्ने की तौल नहीं हुई है। किसानों का छिला हुआ गन्ना खेतों में पड़ा है। गांव के किसान अजय, सचिन, अंकुर, जोगिंद्र, राजेन्द्र, ओमप्रकाश, सुधीर ने बताया कि कई बार मिल के अधिकारियों से गन्ने का उठान कराकर नियमित तौल कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नियमित तौल न होने के कारण गेहूं की बुआई करने के लिए देरी हो रही है। इसके अलावा किसानों को पशुओं के लिए चारे के संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने मिल प्रबंधन से शीघ्र ही गन्ना उठवाकर तौल शुरू कराने की मांग की है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शादाब असलम का कहना है कि क्रय केंद्रों से जल्दी ही गन्ने का उठान कराकर तौल शुरू कराई जाएगी।