{"_id":"6078895b8ebc3ee64f1cf04e","slug":"weekly-penetration-despite-ban-police-chased-shopkeepers-baghpat-news-mrt5345674148","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद लगी साप्ताहिक पैठ, पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद लगी साप्ताहिक पैठ, पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़ा
विज्ञापन
पलड़ी गांव का मामला, पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते डीएम ने जिले में सभी साप्ताहिक बाजार और पैठ पर प्रतिबंध लगा दिया था। बावजूद इसके बृहस्पतिवार को पलड़ी गांव में साप्ताहिक पैठ बाजार लगाया गया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को खदेड़ दिया। दोबारा साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने पर सरकार ने सभी जिलों के डीएम को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद डीएम राजकमल यादव ने जिले में सभी साप्ताहिक बाजार और पैठ पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद भी पलड़ी गांव में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक पैठ लगाई गई। पैंठ में सब्जी, मसाले, कपड़े, खिलौने आदि के दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली। इसकी सूचना मिलते ही दोघट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच दुकानदारों को वहां से भगाया तथा चेतावनी दी कि दोबारा बाजार में दुकान लगाई या भीड़ एकत्र की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि पैठ में दर्जनों दुकानदार पहुंचे थे, जिन्हें चेतावनी देकर वापस भेज दिया गया।