{"_id":"5e0e3fd68ebc3e8808339e29","slug":"weathere-baghpat-news-mrt461790739","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिली तो ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिली तो ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
धूप खिली तो ठंड से मिली राहत
बागपत। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गई है। दिन का तापमान बढ़कर 21.8 पर पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान 6.9 रिकॉर्ड किया। दूसरी तरफ प्रशासन ने प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों के खुलने का समय सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे निर्धारित किया है।
बृहस्पतिवार को भी ठंड का प्रकोप कम नजर आया। अल सुबह दो से तीन बजे के बीच न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रिकॉर्ड किया है। बुधवार के सापेक्ष करीब चार डिग्री पारा गरम रहा। सुबह कोहरे का असर रहा, लेकिन हवा चलने के कारण कोहरा जल्दी ही छंट गया। दिन में धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन का तापमान 21.8 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में आम जन जीवन पटरी पर लौटता हुआ नजर आया। जिला प्रशासन के ठंड को ध्यान में रखकर प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों का समय सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे निर्धारित कर दिया है। इस संबंध में बीएसए ने संबंधित स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।