{"_id":"6765583bee737413020fe572","slug":"weapons-were-waved-in-the-irrigation-department-office-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-123593-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिंचाई विभाग कार्यालय में लहराए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिंचाई विभाग कार्यालय में लहराए हथियार
Sat, 21 Dec 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। सिंचाई विभाग कार्यालय में हथियार लहराने का मामला सामने आया है। किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए एक्सईएन ने कार्यालय पर हथियार लाने पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में दीवार पर भी सूचना लिख दी गई है।
सफाई समेत अन्य विभागीय कार्य करने के उपरांत कुछ ठेकेदार अपना भुगतान लेने के लिए सिंचाई विभाग कार्यालय पर गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान भुगतान प्रक्रिया में पक्षपात किए जाने को लेकर पहले कर्मचारी के साथ ठेकेदारों की कहासुनी हुई और इसके बाद ठेकेदारों में आपसी कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ ठेकेदारों ने वहां हथियार तक लहरा दिए। कर्मचारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया और ठेकेदारों के जाने के बाद एक्सईएन मुकेश कुमार देव को अवगत कराया। इसके बाद कार्यालय परिसर की दीवार पर सूचना लिखवा दी गई कि शस्त्र लेकर प्रवेश वर्जित है।
वर्जन-
कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया की जाती है, ऐसे में ठेकेदार भी आते हैं। कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए कार्यालय में शस्त्र लेकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ठेकेदारों में हथियार लहराने वाला कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं है। - मुकेश कुमार देव, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग।