फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   weapon lisence

पुलिस सुरक्षा नहीं तो व्यापारी को दें लाइसेंस

Mon, 08 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
weapon lisence
अग्रवाल मंडी टटीरी। क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी दहशत में हैं। कुछ व्यापारियों ने दिल्ली, हरियाणा में खुद व्यापार करना ही बंद कर दिया है। सेल्समैन को दोगुने रुपये देकर सामान मंगवाया जा रहा है। वहीं यहां के 25 व्यापारी लाइसेंसी शस्त्रों से लैस होकर दूसरे प्रदेश में सामान की खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं। यहीं नहीं कस्बे के 100 व्यापारियों को अभी भी ऑल इंडिया या इंटर स्टेट शस्त्र लाइसेंस की आवश्यकता है। व्यापारियों से डीएम से हस्तक्षेप कर व्यापारी को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। ताकि व्यापारी अपनी सुरक्षा कर सके।
विज्ञापन

वर्ष 2008 के बाद मांग पर कस्बे के करीब 150 लोगों को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध करवाएं गए थे। इनमें से 125 लाइसेंस अकेले व्यापारी वर्ग को दिए। इनमें से 25 व्यापारियों के शस्त्रों का सीमा विस्तार कर ऑल इंडिया किया। जबकि अन्य 100 व्यापारी अभी भी इंटर स्टेट या ऑल इंडिया लाइसेंस की मांग कर रहे हैं। इसे पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता संजीव शर्मा ने कहा कुछ व्यापारी जिला से बाहर अपने शस्त्र लाइसेंस को लेकर नहंी जा सकते, क्योंकि उनके लाइसेंस का परमिट इंटर स्टेट या फिर ऑल इंडिया नहीं है। हरियाणा और दिल्ली में कस्बे के व्यापारियों को कपड़ा, लोहे और परचून का सामान लेने के लिए जाना पड़ता है। दहशत के चलते आधे से अधिक व्यापारी जहां खुद दिल्ली, हरियाणा सामान खरीदने नहीं जाते हैं। वह सेल्समैन को दोगुने रुपये देकर दुकान पर ही अन्य प्रदेशों से सामान मंगवा रहे हैं। व्यापारी नेता अंकुर शर्मा ने डीएम से हस्तक्षेप अन्य व्यापारियों का भी जल्द से जल्द शस्त्र लाइसेंस का परमिट कराने की मांग की, ताकि व्यापारी अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का तीसरे दिन भी खुलासा नहीं, पुलिस ने दी कई स्थानों पर दबिश
खल मंडी में युवा व्यापारी सौरभ गोयल के यहां दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस खुलासा करने में तीसरे दिन भी नाकाम रही। हालांकि बागपत और टटीरी पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। तीसरे दिन भी खुलासा नहीं होने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। व्यापारियों ने जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने कहा पुलिस खुलासे के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed