फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   We do not fear Corona, we will also keep the rules so that

हमें नहीं कोरोना का डर, नियमों को भी रखेंगे ताक पर

Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
We do not fear Corona, we will also keep the rules so that
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। तीन दिन में ही मामले दोगुने सामने आने लगे है। इसके बावजूद बाजार से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ रही है। बाजार में बिना मास्क के लोग घूम रहे है तो बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार हो रहे है। अस्पताल तक में कोविड नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के बावजूद नियमों का पालन कराने में नाकाम दिख रहा है।
विज्ञापन

बाजार में उड़ रही कोरोना नियमों की धज्जियां
बागपत नगर की शौकत मार्केट, गांधी बाजार, बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, पांडव रोड, होली चौकी, चौधरी मार्केट, मेरठ रोड बाजार, बड़ौत रोड बाजार आदि जगह की स्थिति एक जैसी है। किसी भी जगह लोगों के मुंह पर मास्क नहीं था। दुकानों पर सामान लेने के एक-दूसरे से सटकर बिना मास्क के लोग खड़े थे। दुकानदार भी उनको आराम से बिना मास्क के सामान दे रहे थे। सवाल खड़ा है कि इस तरह के हालात में कोरोना संक्रमण कैसे रोका जा सकता है। हम खुद भी इसकी गंभीरता को नजरअंदाज किए हुए है।
विज्ञापन

बैंकों तक में हालात खराब, कोई नहीं दे रहा ध्यान
बागपत नगर के अधिकतर बैंकों में स्थिति ज्यादा खराब है। खाताधारकों को न तो मास्क लगाने और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है। सोशल डिस्टेंस का पालन तक नहीं किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसबीआई शाखा सहित अन्य कई जगह ऐसे ही हालात दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में समस्या बताते ही उतार दिया मास्क
डीएम कार्यालय में बड़ौत क्षेत्र के कई गांवों की महिलाएं शिकायत लेकर पहुंची थी। डीएम के वीडियो कांफ्रेंसिंग में होने के कारण महिलाओं ने उनके कार्यालय में अपनी शिकायत दी। शिकायत देने तक उनके चेहरे पर मास्क रहा, लेकिन शिकायत देते ही चेहरे से मास्क हटा दिया गया। इसी तरह ही विकास भवन में प्रोबेशन विभाग में भर्ती के लिए कुछ युवक साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे थे। साक्षात्कार देकर बाहर निकलते ही आवेदनकर्ताओं ने मुंह से मास्क हटा दिया।
जिला अस्पताल में
मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में सर्दी, खांसी, बुखार आदि बीमारियों से ग्रस्त लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में उमड़ रही है। मरीजों की जरूर कोरोना जांच हो रही है, लेकिन उनके साथ आने वालों की कोरोना जांच नहीं हो रही है। इनमें से कोई भी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहा है। बृहस्पतिवार को डाक्टरों के कक्ष के बाहर बैठे मरीज और तीमारदारों के मुंह पर न मास्क था और न ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता दिखाई दिया।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए गए है। इसे लेकर सख्ती बरती जाएगी। राजकमल यादव, डीएम
ऐसे बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
छह जनवरी 21
पांच जनवरी 17
चार जनवरी 10
तीन जनवरी 02
दो जनवरी 07
एक जनवरी 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed