फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   We are handling borders, stay safe in your homes

हम संभाल रहे बॉर्डर, आप घरों में सुरक्षित रहिए

Wed, 29 Apr 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
We are handling borders, stay safe in your homes
रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी अमित कुमार - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कंडेरा गांव के युवाओं ने देश और दुनिया में डंका बजाया है। इस गांव की सबसे बड़ी पहचान है अपने फौजी बेटों की बदौलत। यहां से सेना में एक या दो नहीं बल्कि कई जवान हैं। देश के लिए हर युद्ध में भागीदारी की है। इसके अलावा एयरफोर्स, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और पंजाब पुलिस में गांव के युवा भर्ती हैं। ड्यूटी पर डटे कंडेरा गांव के बेटों ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह अपने घरों में सुरक्षित रहें, उनकी खातिर ही वह बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

परचून की दुकान चलाने वाले मौजूद्दीन का बेटा रोहिल खान बीएसएफ में इन दिनों पंजाब में तैनात है। मां शहनाज बताती है कि बेटा जब भी कॉल करता है, घर में ही रहने की बात करता है। बेटे ने कहा है कि सब साथ देंगे, तभी कोरोना जैसी बीमारी को मात दी जा सकेगी।
विज्ञापन

किसान प्रमोद तोमर का बेटा अनुराग तोमर बीएसएफ में जवान है। इन दिनों असम के गुवाहटी में तैनात है। प्रमोद तोमर का कहना है कि वह मौका मिलते ही घर कॉल कर कहता है कि लॉकडाउन का पालन करना होगा। मां राजबीरी देवी कहती है कि बेटा परिवार और गांव से घर में ही रहने की बार हर बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान उदयवीर सिंह का बेटा अमित कुमार सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात है। जब भी घर कॉल करता है तो कोरोना संक्रमण से बचाव का जिक्र जरूरत करता है। पिता उदयवीर सिंह और माता इंद्रेश देवी कहती हैं कि अमित कहता है कि सबको मिलकर लॉकडाउन को सफल बनाना होगा।

रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी अनुराग तोमर

रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी अनुराग तोमर- फोटो : BAGHPAT

रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी रोहिल खान

रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी रोहिल खान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed