{"_id":"64ac554b456a50e94d02e804","slug":"waterlogging-on-the-way-due-to-rain-last-rites-performed-in-pabla-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3110-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बारिश से रास्ते में जलभराव, पाबला में किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बारिश से रास्ते में जलभराव, पाबला में किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बागपत। बारिश लगातार होने से नगर के अधिकांश रास्तों में जलभराव हो गया है तो श्मशान घाट का रास्ता भी डूबा हुआ है। इसलिए ही रविवार को ठाकुरद्वारा हनुमान मंदिर के पास की एक महिला की मौत होने पर रास्ते में जलभराव होने के कारण पाबला गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करना पड़ा।
नगर के ठाकुरद्वारा के जीतू बंसल की माता राजेश देवी (65) का रविवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिजन उनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट गए थे, मगर रास्ते में जलभराव होने के कारण उनके शव का अंतिम संस्कार नहीं कर पाए। बाद में परिजन उनका शव लेकर पाबला गांव के श्मशान घाट पहुंचे और वहां पर शव का अंतिम संस्कार किया। नगर के विनोद शर्मा, अनिल यादव, हरेंद्र दीक्षित ने जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। संवाद