{"_id":"5ed93c4c8ebc3e902a3e1a75","slug":"waterlogging-in-place-in-town-tikri-people-upset-baghpat-news-mrt4847552193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे टीकरी में जगह-जगह जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे टीकरी में जगह-जगह जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन
दोघट। कस्बा टीकरी में जगह-जगह जलभराव होने से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को पानी में करंट उतरने से गोवंश की मौत हो गई है और तीन लोग चपेट में आने से झुलस गए। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
कस्बे की पट्टी रतराना, धंधान, भौजान, मैनमाना में नालों का पानी ओवर फ्लो होने से गलियों में जलभराव हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। रास्तों में कीचड़ होने से लोगों का निकलना दूभर है। बृहस्पतिवार को रतराना पट्टी की गलियों में जलभराव होने से करंट उतर आया। इससे वहां भगदड़ मच गई। पानी में करंट आने से एक गोवंश की मौत हो गई और तीन लोग करंट से झुलस गए।
गुस्साए ग्रामीणों ने पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पानी में खडे़ होकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोग तीन घंटे महिलाओं व बच्चों सहित पानी में खडे़ रहे। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत के चेयरमैन सोमपाल राठी ने लोगों को शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत किया और पंपिंग सैट लगाकर जलनिकासी शुरू कराई। प्रदर्शन में रमन, अजय, साहब सिंह, अंगूरी, सुमन, कमला आदि रहे।