फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging in Panchi and Rataul, people are troubled due to lack of drainage

Baghpat News: पांची और रटौल में जलभराव, निकासी न होने से लोग परेशान

Sun, 29 Dec 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 29 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Panchi and Rataul, people are troubled due to lack of drainage
रटौल। पांची गांव व रटौल कस्बे में जलभराव होने के कारण लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पानी निकासी का कोई साधन नहीं होने से घरों व दुकानों में भी पानी भर गया। लोगों ने पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन


पांची गांव में नाला निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इससे पांची चौराहे व गलियों में पानी भर जाता है। पानी लोगों के घरों व दुकानों में भर जाता है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। शनिवार को हुई बारिश से भी जलभराव होने के कारण लोगों व स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी व कीचड़ से निकलना पड़ा। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण बनाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

---



रटौल के सेवानगर की गलियों में जलभराव

रटौल। कस्बे के सेवानगर मोहल्ले में बारिश होने के बाद जलभराव हो गया। यहां पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जलभराव होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जान मोहम्मद, दानिश, जुबैर, भूरे आदि ने बताया की गंदगी से नाली अटी पड़ी है। इससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। नगर पंचायत द्वारा भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशान होना पड़ता है। चेयरमैन जुनैद फरीदी ने बताया कि पानी निकासी की समस्या को लेकर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



- गांव में पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी गलियों व मुख्य मार्ग पर भर जाता है। ऐसे में लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। - महबूब अली, पांची
- प्रधान से कई बार नाला निर्माण कराने की मांग कर चुके है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बारिश का पानी लोगों के घरों व दुकानों में भर जाता है। - रिजवान, पांची
- पानी निकासी न होने से मार्गों पर कीचड़ हो जाती है। लोगों व बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव से गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। - असलम, पांची

--



वर्जन



- गांव के कुछ लोग नाला निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। उनके खिलाफ कई बार शिकायत की, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। नाला निर्माण कार्य में रूकावट होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पाती है। डीएम से जल्द शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। - मोहम्मद नासिर, प्रधान पांची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed