फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water supply stalled for three days due to repair work of drinking water line

पेयजल लाइन का मरम्मत कार्य चलने से तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप

Mon, 18 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Water supply stalled for three days due to repair work of drinking water line
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में पेयजल लाइन डालने का कार्य चलने से पिछले तीन दिन से पूरे कस्बे की सप्लाई बंद है। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक सबमर्सिबल और हैंडपंप के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए विवश है।
विज्ञापन

कस्बे में मेरठ-बागपत हाईवे का निर्माण चल रहा है। सड़क खोदाई के दौरान कस्बे की पेयजल लाइन जगह-जगह से टूट गई थी। पिछले तीन दिनों ने पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिससे कस्बे में पिछले तीन दिन से पेयजल सप्लाई ठप है। सोमवार को मेरठ बागपत मार्ग पर डीएवी इंटर कॉलेज के गेट से मंडी गेट तक एक साइड में लाइन डाल दी गई है, लेकिन अभी पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। अभी देवी के मंदिर से रेलवे फाटक तक की पेयजल लाइन डाली जानी बाकी है।
विज्ञापन

कस्बे के सुनील अग्रवाल, सुमित वर्मा, विजय मानव व मुकेश ने जल्द पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार ने बताया कि मेन रोड को छोड़कर पूरे कस्बे में सोमवार की शाम से पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। मेरठ -बागपत मार्ग पर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। दो तीन दिन में कार्य पूरा होने पर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed