{"_id":"668542d28b990e70390e5ffa","slug":"water-supply-line-leaked-supply-stopped-for-20-days-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-114991-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पेयजल लाइन लीक हुई, 20 दिन से बंद पड़ी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पेयजल लाइन लीक हुई, 20 दिन से बंद पड़ी आपूर्ति
विज्ञापन
-इब्राहिमपुर माजरा में लोगों को पेयजल के लिए उठानी पड़ रही परेशानी, प्रदर्शन किया
फोटो - 14
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। इब्राहिमपुर माजरा गांव में पेयजल लाइन लीक होने से 20 दिन से आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में जगह-जगह पेयजल लाइन लीक होने से जलभराव की समस्या हो गई है। लोगों का रास्तों से निकलना मुश्किल हो रहा है। पेयजल लाइन लिकेज होने से गांव में 20 दिन से सप्लाई बंद है। लोगों को हैंडपंप और सबमर्सिबल के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दो दिन में समस्या का समाधान न कराने पर धरने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन करने वालों में सचिन, संजीव, सुभाष, नितिन, मुकेश, जयवीर, दीपक, सोमपाल मौजूद रहे। उधर, जेई जितेंद्र कुमार का कहना है कि पेयजल लाइन की मरम्मत कराई जा रही है, जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।