फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water pumped out on the school road

पाठशाला मार्ग पर पंप से निकलवाया पानी

Tue, 02 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Water pumped out on the school road
खेकड़ा में पाठशाला रोड़ से जलभराव की समस्या के समाधान के बाद मार्ग पर आवागमन करते लोग - फोटो : KAHKRA
पाठशाला मार्ग पर पंप से निकलवाया पानी
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा में पाठशाला मार्ग पर शहीद गेट के पास सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क में बने गड्ढों में एक माह से फैक्टरियों के केमिकल युक्त पानी से जलभराव हो रहा था। नगरवासी तहसील प्रशासन से जलभराव की समस्या का निदान कराने की मांग कर रहे थे। तहसील प्रशासन ने समस्या का समाधान करा दिया गया। इससे मार्ग पर आवागमन में लोगों को राहत मिली है।
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाने के लिए खेकड़ा का पाठशाला मार्ग मुख्य मार्ग है। पानी निकासी के लिए नाला भी बना हुआ है। लेकिन नाला गंदगी से अटा पड़ा है। इस कारण पावरलूम फैक्टरियों के केमिकल युक्त पानी से पिछले एक माह से मार्ग पर बने गड्ढों में जलभराव बना हुआ था। आए दिन लोग जलभराव में बने गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे थे। नगरवासी संदीप कुमार, रामकुमार धामा, रामेशस्वर दयाल पंवार, सुधीर धामा, विश्वेंद्र कुमार आदि ने सोमवार को तहसील में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर जलभराव और गड्ढों की समस्या का निदान कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने अब जेसीबी मशीन से पानी निकासी के लिए नाले की सफाई कराने के साथ ही पंप से मार्ग पर हुए जलभराव की निकासी करा दी। इससे मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। एसडीएम अजय कुमार का कहना हैं कि मार्ग पर जल्द ही पत्थर डलवाकर गड्ढों की समस्या को भी दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed