फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water left in the minor without cleaning

बिना सफाई कराए माइनर में छोड़ दिया पानी

Wed, 03 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Water left in the minor without cleaning
खेतों तक पानी न पहुंचने से किसान परेशान
विज्ञापन

गेहूं की फसल की सिंचाई में आ रही दिक्कतें
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर से जुड़े शिकोहपुर माइनर में बिना सफाई कराए ही पानी छोड़ दिया गया। माइनर में अटी पड़ी गंदगी के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसान परेशान है। गेहूं की फसल की सिंचाई करने में दिक्कतें आ रही है।
पूर्वी यमुना नहर से जुड़ा शिकोहपुर माइनर चार किमी लंबा है। इससे शिकोहपुर, बड़ौली व बड़ौत का काफी रकबा जुड़ा है। किसान इसमें लगातार पानी छोड़ने की मांग कर रहे है। डीएम व अन्य विभागीय अधिकारियों तक शिकायत पहुंची तो बिना सफाई कराए ही इसमें पानी छोड़ दिया गया। किसान कपिल, सचिन, देवेंद्र, संदीप ने बताया कि दो साल से इस माइनर की सफाई नहीं कराई गई है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी है और गंदगी से माइनर अटा हुआ है। इस कारण पर्याप्त मात्रा में पानी खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गेहूं की फसल की सिंचाई कराने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेरी हाल ही में तैनाती हुई है। यदि इस प्रकार की कोई समस्या है तो संबंधित एसडीओ और अवर अभियंता को मौके पर ले जाकर मुआयना किया जाएगा। समस्या का हल कराने का पूरा प्रयास होगा। - उत्कर्ष भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed